Thursday, February 18, 2010

यूसुफ पठान --- rano ki khan...






घरेलू टूर्नामेंट में आक्रामक फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर यूसुफ पठान को पूरी उम्मीद है कि वह टीम इंडिया में शामिल किए जाने के इस मौके का पूरा फायदा उठाएँगे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 फरवरी से शुरू होने वाली एक दिवसीय श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन कर मेजबान टीम को जीत की ओर अग्रसर करेंगे।

यूसुफ ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ 40 गेंद में शतक जड़कर घरेलू टूर्नामेंटों के इतिहास में दर्ज करा लिया और अपनी टीम को जीत दिलाई। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज सैकड़ा जड़ने वाले खिलाड़ी बने। इसके बाद ही यूसुफ को टीम में शामिल होने की खबर मिली।

इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने बड़ौदा से कहा क‍ि टीम में चुने जाने से काफी खुश हूँ। मेरा प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा। उन्होंने हाल में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी में भी 536 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए 190 गेंद में नाबाद 210 रन की मैच विजेता पारी खेलकर पश्चिम क्षेत्र को जीत दिलाकर रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया था। निश्चित रूप से इस प्रदर्शन के बूते ही चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे।

यह पूछे जाने पर कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी रणनीति क्या होगी तो यूसुफ ने कहा कि टेस्ट और वनडे का खेल अलग होता है। मैं सिर्फ प्रदर्शन को ही तवज्जो देता हूँ। घरेलू टूर्नामेंटों में काफी बढ़िया खेल रहा हूँ और इसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए खेलूँगा।

यूसुफ ने अपना अंतिम एक दिवसीय मैच पिछले साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में खेला था। उन्होंने कहा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला शुरू होने से पहले जो रणनीति बनेगी, उसी के अनुसार खेलूँगा। अभी मैं अच्छी फॉर्म में चल रहा हूँ और मुझे पूरा भरोसा है कि मेहमान टीम के खिलाफ भी अपने इसी अंदाज में खेलकर अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करूँगा।

यह ऑलराउंडर घरेलू टूर्नामेंट के प्रदर्शन से खुद पर लगे ‘टी20 टैग’ से काफी खुश हैं और मानता है कि अच्छे प्रदर्शन के बूते ही वह वनडे टीम में वापसी कर पाए। हालाँकि यूसुफ को चयनकर्ताओं ने कई बार मौका दिया है और वह इसे भुनाने में चूक जाते हैं। वह खुद भी इस बात से वाकिफ हैं।

उन्होंने कहा कि मैं आपकी बात समझ रहा हूँ, लेकिन मैं सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान लगाना चाहता हूँ। आलोचकों का काम होता है आलोचना करना और मैं सिर्फ अपने प्रदर्शन से उन्हें चुप करने में विश्वास रखता हूँ।

भारत - युसुफ पठान

पूरा नामयुसुफ पठान (Yusuf Pathan)
जन्म दिनांक17 नवम्बर 1982
मुख्य टीमेंइंडिया,बड़ौदा,इंडिया ग्रीन,राजस्थान रॉयल्स
बल्लेबाज़ी शैलीराइट-हैंड बैट
गेंदबाज़ी शैलीराइट-आर्म ऑफ़ब्रेक
एकदिवसीय पदार्पण10 जून 2008
T-20 पदार्पण24 सितम्बर 2007
IPL पदार्पण19 अप्रैल 2008

बल्लेबाज़ी और क्षेत्ररक्षण का औसत

Mat
Inns
NO
Runs
HS
Ave
100
50
4s
6s
St
Ct
वनडे302082475920.5802181107

ट्वेंटी-2011931223320.33006905

IPL292826786826.0805673705

गेंदबाज़ी का औसत

Mat
Inns
Balls
Runs
Wkts
BBI
BBM
Ave
Econ
SR
5w
10w
वनडे3025668640173/563/5637.655.7839.300

ट्वेंटी-2011713120162/232/2333.59.3521.800

IPL2924379474153/223/2231.67.5125.300

Yusuf Pathan first made his mark as a hard-hitting batsman and offspinner for the Baroda Under-16 team in the Vijay Merchant Trophy in 1999-2000. His impressive showings saw him quickly climb the rungs to the Baroda U-19 and the West Zone U-19 sides. He made his Ranji debut against Saurashtra in 2001-02, but it wasn't until the 2004-05 season, by when younger brother Irfan Pathan was donning the national colours, that he established himself as a regular in the Baroda squad. Pathan ended the 2004-05 season as Baroda's fourth-highest scorer and third-highest wicket-taker.

His ability to score runs quickly - he had the highest strike rate in the 2006-07 Ranji Trophy - and impressive performances in the Deodhar Trophy and Twenty20 domestic tournament in the 2006-07 season was rewarded with a spot in India's squad for the Twenty20 World Championship in South Africa.

Pathan's impressive showing for the Rajasthan Royals in the Indian Premier League in 2008 - 435 runs with four fifties at a strike-rate of 179 - earned him an ODI call-up for the tri-series in Bangladesh and the Asia Cup in Pakistan. He recorded the fastest fifty of the IPL's first season - off 21 balls against the Deccan Chargers - and his dazzling all-round show in the final was instrumental in Rajasthan's triumph. A run of patchy scores in India's limited-overs squads saw Pathan dropped, but he replied with emphatically with a 190-ball unbeaten double century - his second in the match - as West Zone sealed the highest first-class chase ever in the 2010 Duleep Trophy final.



No comments:

Post a Comment