Thursday, February 25, 2010

सचिन के २०० रिकॉर्ड......
















सचिन का नाम लेते ही क्रिकेट के ऐसे योद्धा की छबि उभरती है। जो विपक्षियो को अपनी क्रिकेट समझ की धार से तार तार कर देता है। सचिन रमेश तेंदुलकर के चाहने वालो के लिए हमने सचिन के २०० रिकार्डो का कलेक्शन किया हैं -------
१---सचिन ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच १९८८-८९ में खेला था। पहला टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में १५ से २० नवम्बर तक १९८९ में खेला था। यह क्रिकेट इतिहास का ११२७ वे नंबर का टेस्ट था। सचिन ने ईस पारी में १५ रन बनाये। वकार युनुस ने सचिन को बोल्ड आउट किया था। अपने पहले टेस्ट में १ ओवर गेंदबाजी की थी जिसमे १० रन दिए। सचिन के साथ से वकार युनिस और सईद अनवर ने भी अपना पहला टेस्ट खेला था।
२---सचिन ने अपना पहला वन डे मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ १८ दिसम्बर १९८९ म्युन्सिपल स्टेडियम गुजरावाला में खेला था। ५वे नंबर पर खेलते हुए सचिन ने २ बाल खेलकर ० का स्कोर बनाया था। वकार युनिस की बाल पर वासिम अकरम ने कैच पकड़ा था। वन डे इतिहास का यह ५९३ वे नंबर का मैच था। सचिन के साथ साथ सलिल अंकोला और विवेक राजदान ने भी पहला मैच खेला।
३---सचिन ने अपना पहला टी-२० मैच १ दिसम्बर २००६ को न्यू वंडर्स जोहानेसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यह टी-२० इतिहास का १० वा मैच था। सचिन ने इसमें १२बाल में २ चोक्को के साथ १० रन बनाये। लेंगवेल्ट ने सचिन को बोल्ड किया था। भारत ने यह पहला मैच ६ विकेट से जीता था। भारत का यह पहला टी-२० मैच था।
४---सचिन का जनम २४ अप्रैल १९७३ को बाम्बे महाराष्ट में हुआ था। तेंदुल्या और लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने भारत, एशिया-११, मुंबई, मुंबई इंडियन, और यार्कशायर की तरफ से क्रिकेट खेला है। ५ फूट ५ इंच के सचिन ने शारदाश्रम विद्यालय मंदिर में अपनी पढाई पूरी की है। सचिन का टेस्ट कैप नंबर १८७ है।

No comments:

Post a Comment